बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा, मनाया सावन सेलीब्रेशन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में श्रावण मास के अवसर पर केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सावन सेलिब्रेशन एवं कांवड़ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के स्वरूप में सजकर भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
कांवड़ यात्रा के पश्चात शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों का तिलक एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रावण मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा भगवान शिव की आराधना के साथ सेवा, संस्कार, अनुशासन, संयम एवं सदाचार को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोमिता श्रीवास्तव, आरती सिंह, कुमकुम दुबे, उपासना राय सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सावन सेलिब्रेशन, कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *