गंधुवई गांव में शुरू हुई बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के गंधुवई गांव मे बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति का शुक्रवार को समिति के सदस्यों की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। इस समिति से दस गावों के ग्रामीणों को खाद के लिए दूर नहीं भटकना पडे़गा।
कार्यालय के शुभारंभ में समाजसेवी राहुल तिवारी ने कहा कि किसानों को सबसे अधिक परेशानी बुआई के दौरान खाद को लेकर होती है। समितियों पर आवागमन में किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासन योजना के तहत बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समितियों का न्याय पंचायत स्तर पर खुलने से न्याय पंचायत में आने वाले दस गावों के किसानों को खाद के लिए आसानी होगी। समितियों पर भी भीड़ का दबाव नहीं रहेगा। इस समिति से बढया, रघुनाथपुर, सरायपोही आदि गावों के ग्रामीणों में भी खुशी है। शिवानंद राय ने कहा कि ऐसी समितियों से आने वाले दिनों में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान जयप्रकाश सिंह, लल्लू यादव, सूर्यनाथ सिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *