आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर कैशलेस चिकित्सा एवं अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 19 अगस्त बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के सौंपेगा। इसके लिए सोमवार को सिधारी स्थित संघ कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तैयार की गयी।
जिलाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने कहा कि एक ही कैंपस में कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस सुविधा प्रदान की गयी जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जिला मंत्री मानसिंह यादव ने कहा कि राजकीय विद्यालय के कर्मचारी जब सेवानिवृत्त होते हैं तो उनको अवकाश नकदीकरण मिलता है, हम लोगों को नहीं। जिलाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर अवधेश सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, साहब लाल, दिलीप, कमलेश सिंह, सुधीर सिंह, हरिराम यादव, मुस्ताक अहमद, नीेश आलोक, भारत, राममिलन यादव, अनिल सिंह, रविकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार