आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांता हॉस्पिटल प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। अस्पताल के चेयरमैन शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋत्विक जायसवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात यस्विक जायसवाल ने पियानो पर राष्ट्रगान की मनमोहक धुनों से वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य रीना पांडेय के नेतृत्व में देशभक्ति और नशा मुक्ति पर केंद्रित शानदार व प्रेरक प्रस्तुतियां दीं। डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने कहा कि हमारी आजादी केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हम सभी को अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान वेदांता प्रबंधन द्वारा आए हुए विशिष्ट अतिथियों पप्पू यादव महाप्रधान, लाल बहादुर त्यागी प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद, श्रीचंद लिली मौर्या पूर्व प्रधान, वेदांता ग्रुप सीईओ सुमित कुमार सुमन और मार्केटिंग हेड निलंजन बनर्जी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन दीपांशु गौतम और हर्षिता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विशाल कुमार भारती, अविनाश सिंह, हेमंत पांडेय, शशांक श्रीवास्तव, मनोज यादव, कृष्णकांत यादव, अश्विनी यादव, विकाश सिंह, श्रुति कुशवाहा, सुधा मद्धेशिया, आकांक्षा राव, अंजली कन्नौजिया, खुशबू आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार