भाकपा-माले ने की कर्जमाफी और बुलडोजर राज पर रोक की मांग

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाकपा-माले और उसके जनसंगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर लालगंज इकाई की ओर से शुक्रवार को लालगंज ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित बीडीओ को सौंपा गया।
भाकपा-माले लालगंज के प्रभारी कामरेड बसंत ने कहा कि गरीब रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और सूदखोरों के कर्ज से परेशान लोगों के सामने आत्महत्या और पलायन जैसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने सरकार से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और सूदखोरों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की मांग की।
उन्होंने विकसित भारत ग्राम रोजगार गारंटी के तहत साल भर काम की गारंटी और न्यूनतम 729 रुपये प्रतिदिन मजदूरी लागू करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर गरीबों को संगठित कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
धरने को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के लालगंज प्रभारी कामरेड हवलदार राम, भाकपा-माले के जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह ने भी संबोधित किया। धरने में कामरेड भीम, अर्जुन, लालबहादुर, सुभाष, अजय, फिरन्ती, शहीन्द कुमार, दसई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *