रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के हाईवे पर पानी निकासी के लिए बना नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अधिकांश घरो के सामने नाला चोक है जिससे पानी सड़क पर लग रहा है। दुर्गंध ने लोगांे को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कस्बे के स्टेट हाईवे पर पानी निकास के लिए नाला का निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराया गया। नाला निर्माण के दौरान ही सवाल उठते रहे परंतु विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। पटरियों पर कुछ हिस्सों में नाली चौड़ी है तो कुछ हिस्से में सिकुड़ गई है। अधिकांश घरों के सामने पटिया स्वयं ही लोगों ने बनाई। जो नाला निर्माण किया भी गया अधूरा छोड़ दिया गया। रुदरी मोढ़ के पास निकास के लिए जोड़ा ही नहीं गया। कुछ ही दूरी पर निर्माण ही आज तक नहीं हुआ। निजामाबाद मोढ़ पर भी नाले को एक दूसरे से न तो जोड़ा गया और न ही निकास के लिए ही मिलाया गया।
यही हाल काशीदास मंदिर के पास है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि जब नाला निर्माण ही अधूरा और जो बना भी उसे पानी निकास के लिए मिलाया ही नहीं गया तो पानी जायेगा कहां। जबकि घरों के पानी इसी नाले मंे गिर रहे हैं। पटिया लगाने से पहले ही काफी हिस्से में कचरे से नाला भर गया था और जाम था। अब घरांे का गंदा पानी ओवर फ्लो हो कर बाहर जमा हो रहा है। सुबह लोग एक दूसरे के घरांे की ओर करते हैं जो विवाद का कारण बन रहा है।
लोकनिर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था ने कार्य पूर्ण बता कर इतिश्री कर ली। परेशानी नागरिक भुगत रहे हैं। नागरिकों का एक ही सवाल आखिर समस्या से कब मिलेगी निजात। कस्बे के ऋषभ चौरसिया, विजय कुमार, देवानंद गुप्ता आदि ने कहा कि नाला सफाई कर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो और भी जलालत झेलनी पडे़गी। प्रधान प्रतिनिधि संतोष साहू ने कहा कि यह लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। अधूरा कार्य ही हुआ है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा