अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी अभिजात मिश्रा का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 62 अतरौलिया पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा एवं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिजात मिश्रा का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने पार्टी की भावी रणनीतियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।
चुनावी तैयारियों एवं संगठन पर उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव की तैयारियां सतत प्रक्रिया हैं। एक चुनाव समाप्त होते ही पार्टी अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है। भाजपा का संगठन कभी सुस्त नहीं पड़ता, कार्यकर्ता हर परिस्थिति का सामना करने और बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि अभिजात मिश्रा के कुशल नेतृत्व व संगठनात्मक मार्गदर्शन से गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी और युवा मोर्चा को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर आशुतोष चौबे, गुड्डू मिश्रा, अंकुर राय, जय किशन पांडे, विपिन सिंह पालीवाल, राज सिंह, अमन श्रीवास्तव, रिंकू मोदनवाल, धर्मेंद्र निषाद, सोनू यादव, प्रिंस सिंह, अंकित सिंह, अश्वनी तिवारी, संतोष यादव, उपकार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद