आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगिरी टीम ने हरिहरपुर संगीत घराने के आदर्श मिश्रा की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
सौंपें गए ज्ञापन में मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान किए जाने, हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को कठोर दंड दिए जाने, मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने के साथ एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने, हरिहरपुर में पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की मांग की। इस मौके पर सचिव विवेक कुमार पांडेय, इंजीनियर सुनील यादव, अमित मेहता, अखिल अस्थाना, अनुराग सिंह, जितेंद्र साहू, सौरभ पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार