आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में रूद्र पूजा सम्पन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन के पावन महीने में ही आर्ट आफ लिविंग सेन्टर सिविल लाइन चौराहा के मेडिटेशन हाल में बंगलौर आश्रम से पधारे, स्वामी अनुराग एवं वेदाचार्यों द्वारा दिव्य रुद्र पूजा पूरे विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
पवित्र मन्त्रों के द्वारा पूरे परिसर में उपस्थित जनमानस ने भगवान भोलेनाथ से सम्पूर्ण मानव कल्याण एवं शान्ति का आवाहन किया। रुद्राभिषेक पूजन के बाद अंकुर वर्मा ने संगीतमय शिव लिंगाष्टकम श्लोक गायन कर भक्तजनों को भावविभोर कर दिया। किरन सिंह ने अपनी शिवस्तुति व शिव आरती से सबको शिव भक्ति में सरावोर कर डाला। कार्यक्रम की सफलता में सुनील गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्त, सौरभ सेठ आदि लोगों ने सहयोग किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *