जनपदीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में सदर बना चैंपियन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर इंटर कॉलेज मुबारकपुर आजमगढ़ के मैदान पर आज खेले गए जनपदीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14, 17 और 19 बालक वर्ग में सदर तहसील चैंपियन बना।
मंडलीय क्रीडा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज खेले गए मैच में तीनों वर्गों में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम बुढ़नपुर तहसील द्वितीय और सगड़ी तहसील तृतीय स्थान पर रही, वही अंडर 17 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम बुढनपुर द्वितीय और लालगंज तृतीय स्थान पर रहा, अंडर-19 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम सगड़ी द्वितीय तथा स्थान पर रहा प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पारिजात बरनवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, डा. पारिजात बरनवाल ने कहा कि खेल हमें अपने जीवन में प्रतिदिन सम्मिलित करना चाहिए, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव आजमगढ़ मंडल ने खिलाड़ियों को विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक डॉक्टर एहसान अहमद खान प्रधानाचार्य एम.पी. इंटर कॉलेज मुबारकपुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, भूपेश कुमार सिंह, सिराज अहमद, सनी जायसवाल, राम जन्म आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *