मसुविवि का तृतीय दीक्षांत समारोह 11 को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के तृतीय दीक्षांत समारोह के बाबत शहर के प्रतिष्ठित शिबली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के स्मार्ट क्लास में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, कुलसचिव अमृतलाल एवं परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने मीडिया से सीधे मुखातिब होते हुए कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन समारोह के एक दिन पूर्व 10 अगस्त को जनपद में हो रहा है। 11 अगस्त को कुलाधिपति प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ पहुंचकर तृतीय दीक्षांत समारोह में सहभाग करेंगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनभवन से स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत एचपीवी टीकाकरण के अवलोकन के साथ शुरू होगा। कुलाधिपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का वस्त्रालंकरण एवं तदोपरांत छोटे बच्चों के चित्रकला एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। विश्वविद्यालय में कुलाधिपति नवनिर्मित निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत कार्य परिषद एवं संकायाध्यक्षों के साथ छायाचित्र के आयोजन में सहभाग करेंगी। इस दौरान राज्यपाल के हाथों 20 पदकों का वितरण किया जाएगा। कुल 88 पदक वितरित किए जाएंगे। कुलपति द्वारा पंकज भाई डूंगरभाई मकवाना को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय की अर्धवार्षिक पत्रिका एवं प्राध्यापकों के छह पुस्तकों का विमोचन एक साथ होगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *