उप जिलाधिकारी ने हटवाया अवैध कब्जा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत सरवाहा गांव में 15 वर्षों से चल रहे रास्ते के विवाद को शनिवार को सरवाहा गाँव पहुंचकर उपजिलाधिकारी निजामाबाद चन्द्रप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह, थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने पहुंचकर मामले का निस्तारण कराया।
गाँव के सतीश चौहान ने उपजिलाधिकारी, निजामाबाद के यहां प्रार्थना पत्र दिया था कि सार्वजनिक चकमार्ग रास्ता है। जिस पर गाँव के कमलेश चौहान द्वारा जबरन कब्जा करते हुए रास्ते पर निर्माण करा लिया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद ने राजस्व टीम गठीत कर कर्मचारियों से जांच कराया तो सरकारी चक मार्ग पर कब्जा होना पाया गया। गाँव के ही कमलेश चौहान द्वारा जबरन रास्ते को कब्जा कर लिया गया था, जिस पर शनिवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चन्द्र प्रकाश सिंह ने भारी फोर्स के साथ पहुंचकर बैकहो लोडर से हुए कब्जे को हटवाया, जिससे पन्द्रह वर्षों से चल रहे विवाद का निस्तारण हुआ। उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधान को आदेशित किया कि सार्वजनिक रास्ते पर ईंट खड़ंजा लगाकर रास्ते को सुचारू रूप से चालू किया जाए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि रास्ते पर हुए कब्जे को हटाकर मामले का निस्तारण करा दिया गया।
रिपोर्ट-राहुल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *