आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत विकास परिषद एलिट शाखा के तत्वावधान में महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं के बीच राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के तहत मुकाबले कराए गए, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में मानसी ने प्रथम और सौम्या सोनकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में साक्षी यादव प्रथम और पायल प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं। वही राखी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अनन्या प्रजापति ने प्रथम और मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मुस्कान वर्मा प्रथम और अनुभारती द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार स्वरूप भारत जानो पुस्तक भेंट की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं से पौधरोपण कराया गया और उन्हें उन पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षिका सुरभि, एलिट शाखा की सदस्य पूजा, लतिका, कविता, शिखा तथा जिला समन्वयक संस्कार प्रमुख सीताराम पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार