लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार की रात 12 बजे के करीब आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर देवगांव बाजार के दक्षिणी छोर पर उसरौली ग्रामसभा में स्थित गणेश मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का शटर चांड़ कर उठा कर एक चोर दुकान के पीछे दुकान संचालक राजेश प्रजापति पुत्र मंगरु प्रजापति के घर में घुस गया। राजेश प्रजापति ने घर में घुसे चोर को पकड़ लिया इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां जमा गए। उधर भीड़ ने उसकी दैहिक समीक्षा करने के बाद डायल 112 पर कॉल करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश प्रजापति ने बताया कि प्रधान पप्पू यादव के साथ कोतवाली देवगांव में पहुंचकर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना भी दी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी