श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों सुबह से ही दर्शन करने के लिए एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
शहर के भंवरनाथ मंदिर पर दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तों का रेला देखने को मिला। भक्त सुबह से लाइन में लगकर दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसके साथ लछिरामपुर स्थित शिव मंदिर, सदावर्ती स्थित शिव मंदिर, पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर, शंकरजी त्रिमुहानी स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भवरनाथ मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस तैनात रही महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला कांस्टेबल की भी तैनाती की गयी थी।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सभी शिवालयों और मंदिरों में सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, मंदार पुष्प, अबीर-गुलाल तथा दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जैगहां बाजार स्थित शिव मंदिर, पटवध सरैया शिव मंदिर, श्रीनगर (सियरहां) स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर तथा पटवध कौतुक के प्राचीन शिव मंदिर में दिनभर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर श्हर-हर महादेवश् और बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे।

मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण और बाजार वाले इलाकों में सुबह से ही शिवालय श्हर-हर महादेवश् और श्बम-बम भोलेश् के जयकारों से गूंज उठे। सावन के पहले सोमवार के खास अवसर पर बंधवा महादेव मंदिर पर क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा, क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों और बरदह थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर भी पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार को क्षेत्र के चिश्तीपुर स्थित प्राचीन द्वापर युगीन कैलेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि द्वापर युग से स्थापित इस स्वयंभू शिवलिंग पर सच्चे मन से जलाभिषेक करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार सावन माह प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर शिव मंदिरो में श्रद्धालुओं का उमड़ा हजूम और चहुओर हर हर महादेव के गुंजायमान ध्वनि ने माहौल शिवमय बन गया रविवार को शाम से ही कावरिया बंधुओ का जमावड़ा दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर होने लगा। भगवा चोले में युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, संगम में डुबकी लगा भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान पर प्रस्थान किया। हर हर महादेव,, भोले बाबा पार करेगा,,का मनभावन उदघोष वतावरण में शिव रस घोल रहे थे। श्रद्धालुओं का शिव मंदिर में लम्बी लम्बी कतारें सावन मास की पवित्रता के साथ विशेष दिवस सोमवार का महिमा के गुणगान करने को काफी था। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, शंकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, फल फूल, चंदन, आदि से पूजन अर्चन किया।

माहुल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर और आसपास के मंदिरों और शिवालयों पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को जल अर्पित कर मंगल की कामना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के उदघोष से पूरा क्षेत्र दिन भर गूंजता रहा। माहुल नगर के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर, पवई रोड स्थित शिव मंदिर, मौलनापुर के झारखंड शिव मंदिर पर और बरामदपुर शिव मन्दिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। अपने परिवार और बच्चों के साथ आकर शिव का दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवगांव स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर और विकासखंड मुहम्मदपुर के गंभीरपुर स्थित ऐतिहासिक पातालपुरी महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की।
देवगांव के प्रसिद्ध बुढ़ऊ बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां पूजा सामग्री, प्रसाद, फूल-माला और बेलपत्र की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। हर-हर महादेव और बोल बमष्के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार के पत्ते, फल-फूल तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *