अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।
स्विफ्ट कार बिलरियागंज से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार अरुण कुमार पुत्र फुल बदन निवासी तेंदुआ कांखभार तथा संध्या पत्नी अरुण कुमार, निवासी तेंदुआ कांखभार थाना बिलरियागंज, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *