स्व. पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर गरीबों में बांटे वस्त्र व अन्न

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को भाजपा श्रम प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र की माता एवं भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र की दादी स्व. पार्वती देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र एवं अन्न वितरित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्व. पार्वती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने उनके सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रमाकांत मिश्र ने कहा कि मां के लिए शब्द हमेशा छोटे पड़ जाते हैं। मां से मिले संस्कार, सेवा की भावना और समाज के प्रति समर्पण ही परिवार की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और उनके जाने से जो खालीपन आया है, वह कभी भर नहीं सकता।
पुष्कर मिश्र ने कहा कि उनकी दादी ने परिवार को एकजुट रखने, समाज की सेवा करने और विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों के साथ खड़े रहने की सीख दी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर परिवार जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र और अन्न का वितरण किया गया।
इस मौके पर सुनील पांडे, संतराम निषाद, सुभाष निषाद रमेश सिंह रामू, धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू,, हरिबान पांडे, धीरज मिश्रा, श्याम बिहारी चौबे, दीपक सिंह अनुकर्ष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *