पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र सुल्तानपुर और आजमगढ़ जिला के बॉर्डर कलान चौराहा पर जो सुल्तानपुर जिला में है शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में 55 वर्षीय बदामा की मौत हो गयी। जबकि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गये।
बदामाा देवी पत्नी रामनाथ निवासी मलिकपुर नोनरा, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर और उनका लड़का मोहित कुमार 23 पुत्र रामनाथ बाइक से पवई थाना के कधिया गांव जा रहा था। जिस समय वह कलान चौराहा क्रॉस कर रहा था उसी समय अकबरपुर की तरफ से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे मोहित की बाइक पर बैठी उसकी मां बदामा का सर सड़क पर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। दूसरी बाइक पर सवार सावेज 25 वर्ष पुत्र नफीस अहमद तथा जकी हैदर पुत्र दुना अली निवासी विरहादपुर थाना लाइन बाजार, जौनपुर घायल हो गये। सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले आया गया जहां पर डाक्टरों ने बदामा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मुकदमा अखंड नगर, सुल्तानपुर थाना में पंजीकृत किया गया क्योंकि घटना स्थल सुल्तानपुर में पड़ता है।
रिपोर्ट-नरसिंह