मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से-डा. संग्राम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पकड़डीहा गांव में समाजवादी पार्टी के बूथ सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव एवं विशिष्ट अतिथि अतरौलिया के ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव रहें। यह कार्यक्रम 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ संग्राम यादव ने कहा की जेल में बंद भगत सिंह ने कहा था कि पूरे भारतवासियों की एक ही समस्या है यह है पूॅजीवाद, आज पूरे देश में पूंजीवाद हावी हो रहा है गरीब गरीब होते जा रहे हैं सरकार गरीबों को लूट रही है आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है सरकारी नौकरियां खत्म करके सरकार लोगों को बेरोजगार बनाती जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी समाज किसी जाति से नहीं है मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई से है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान का सबसे प्रमुख भाग भारतीय लोकतंत्र है जो देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है लेकिन सरकार लोकतंत्र को पूंजीवाद के माध्यम से कुचलने का काम कर रही हैं भाजपा को समर्थन देने वाले क्षेत्रीय दलों सुभासपा, निषाद पार्टी के नेताओं पर उन्होंने कहा कि आज एक जाति के नेता अपने आप को मंत्री बनने के लिए अपने समाज के लोगों को गुमराह कर रहे हैं सत्ता में होने के बावजूद आज तक वही मंत्री उनके हक और अधिकार के लिए उन्हें इन्साफ दिलाने के लिए एक भी कार्य नहीं कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम राजभर ने किया। इस मौके पर हरिराम यादव बागी विजय वर्मा, लक्ष्मीराम वर्मा, जगदीश यादव, अशोक वर्मा सभाजीत यादव तहसीलदार यादव एडवोकेट महादेव प्रजापति, अवधराज मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *