घाघरा नदी की शाखा में डूबने से अधेड़ की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज में बुधवार को घाघरा नदी की शाखा में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक अधेड़ व्यक्ति अपनी भैंसों को चराने के लिए घर से निकला था इसी दौरान यह हादसा हो गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी रामउग्र यादव उम्र लगभग 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पराग यादव प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी अपनी भैंस को चराने के लिए घर से निकले थे। महुला गढ़वल बांध के रोशनगंज ढाला से उत्तर तरफ गांव में जाने वाले रास्ते पर बने पुल के पास उनकी भैंस घाघरा नदी की शाखा में पानी पीने चली गई । रामउग्र यादव अपनी भैंसों को नदी के पानी में से निकालने लगे इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, यह सबसे वह डूबने लगे। वही कुछ चरवाहों ने शोर मचाया और उनको बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नदी में डूब चुके थे। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से डूबे रामउग्र के शव को नदी से बाहर निकलवाया। वहीं मृतक को चार पुत्र और चार पुत्रियां बताए जा रहे हैं, सभी की शादी हो चुकी है। वहीं उनकी पत्नी लालती देवी की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र रमेश, सुरेश, विकास, राजेश सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *