आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा धाम पर ब्रह्मलीन सिद्ध संत दुर्वासा महामण्डलेश्वर मौनी बाबा के ध्वजवाहक श्री श्री 108 शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे 7 दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ के समापन पर रविवार को देर रात तक विशाल भंडारा चला। भंडारे में शामिल एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि संतों की महिमा अपार है। यज्ञ से मन व वायु मंडल शुद्ध होता है और संत दर्शन, आशीर्वाद से मिलने वाला पुण्य अनेक यज्ञों के समान है। कार्यक्रम में साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा, जयराम उपाध्याय, राममिलन सिंह, लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह, हाकिम बाबा, हरिद्वार सिंह, शिशिर दुबे, जनार्दन सिंह, आशुतोष सिंह, रामकवल तिवारी आदि शामिल थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार