आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन, धर्म और जनकल्याण की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने देशभर के अनेक धार्मिक स्थलों, मंदिरों, घाटों, कुओं और धर्मशालाओं का निर्माण कराकर समाज सेवा की एक अमिट छाप छोड़ी। महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, त्याग और जनकल्याण का प्रतीक है। आज के समय में उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पहले से अधिक है। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर बेलाल बेग, मुन्नू यादव, शीला भारती, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, बालचंद राम, मो.अमीर अजय गुप्ता, मान सिंह, महताब आलम, बृजेश पांडेय, कैप्टन अशोक, विपिन विश्वकर्मा, फैज, अरविन्द देव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार