पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलते ही छिछोरी नहर ट्यूबेल के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध ऑटो वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अमरजीत पाण्डेय और हरेन्द्र कुशवाहा के कब्जे से कुल 26 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी कब्जे में ले लिया।
रिपोर्ट-बबलू राय