संजयरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने महोबा की दलित छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस ने कहा कि जनपद महोबा में दलित छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से लौटते समय रास्ते से अपहरण कर 16 दिनों तक प्रयागराज में जबरदस्ती बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं देने तथा जबरन शादी कराने की अत्यंत शर्मनाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली घटना ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। उन्होंने तत्काल घटना में संलिप्त दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा एवं समुचित आर्थिक सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की। पार्टी दलित छात्रा के साथ हुए अमानवीय कृत्य को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी
इस मौके पर गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद खान, मुन्नू यादव, अजीत राय, बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, शीला भारती, राहुल राय, सीमा भारती, मंत्तराज यादव, मो.आमिर, हरिओम उपाध्याय, भजुराम यादव, प्रदीप यादव, रविकांत त्रिपाठी, मोतिउर रहमान, मोहम्मद फूजैल, अजमल खान, प्रेमा चौहान, शमा खातून, उमेश सरोज, केदार मौर्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव