डॉ.देवेश दूबे अध्यक्ष तो कौशल कुमार राय बने भाविप के सचिव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह शहर स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर हरीश वालिया प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार कमलेश कुमार सिंह, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, जिला समन्वय बद्री प्रसाद गुप्त, सीताराम पांडे, डॉ.देवेश दुबे, विश्वनाथ अग्रवाल एवं सविता बरनवाल ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ।
शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार रमाकांत वर्मा ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। इसी कड़ी में सभी दायित्वधारी एवं सदस्य गण को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 15 विद्यालयों को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हरविंदर हरीश वालिया ने सत्र 2026-27 के लिए डॉ.देवेश दुबे को अध्यक्ष, कौशल कुमार राय को सचिव एवं आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नवनिर्वाचित शाखा गतिविधि संयोजक रमाकांत वर्मा, संपर्क आरपी राय सेवा पवन कुमार अग्रवाल महिला सहभागिता दीपशिखा पांडे एवं पर्यावरण के लिए गोविंद दूबे को नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे द्वारा शपथ दिलाई गई। बद्री प्रसाद गुप्त ने भारत विकास परिषद का विस्तार से परिचय दिया।
काशी प्रांत से आए कमलेश कुमार सिंह ने संस्कार के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष सीताराम पांडे ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर आरपी श्रीवास्तव, डॉ.निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, बिरजा शंकर राय, डॉ.नेहा दूबे, वेदांती वर्मा, मनीष रत्न अग्रवाल, जेआर विश्वकर्मा, नीलम अस्थाना, राजेश अरोरा, सुरेंद्र उपाध्याय, अजय पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *