एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार से मुलाकात की।
दिनांक 20 मई 2026 को थाना मुबारकपुर ग्राम रानीपुर में अपराधियों द्वारा गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके सुशील कुमार दलित नौजवान की हत्या कर दी गई व उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू यादव घायल हुए। जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने थाने पर पंकज सिंह सिंह उर्फ सोनू सिंह, अवनीश यादव बबलू यादव के विरुद्ध दर्ज कराया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को घायल पिंटू यादव ने 112 पर सूचना दिया, पुलिस आई और उसको भी साथ ले गई।करीब 5 दिन हो गया पुलिस उसको बैठा कर टॉर्चर कर रही है और उसी को मुजरिम बनाना चाह रहे हैं। जबकि मृतक के भाई और मां-बाप और वहां की जनता सब बता रहे हैं कि 5-6 लोग मोटरसाइकिल से आए थे और पिंटू यादव की गाड़ी पर फायरिंग किया। लेकिन पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में आकर सोनू सिंह को बचाने के लिए घायल पिंटू यादव को ही मुल्जिम बना रही है। मुल्जिम को बचाने के लिए तमाम यादवों व दलितों को उठाया जा रहा है। विवेचना करने के बहाने लोगों को लाकर मारा पीटा जा रहा है। मृतक के परिवार से पुलिस बार-बार कह रही है कि आप लोग पिंटू यादव को ही कहिए, टॉर्चर कर रही है। जो नामजद व्यक्ति हैं जिनका आपराधिक इतिहास है। उनके बारे में कोई भी छान बीन नहीं कर रही है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एसपी से मिलकर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि मुबारकपुर की पुलिस सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में आकर सही विवेचना नहीं कर रही है। इंजर्ड विटनेस को ही फंसाने का प्रयास हो रहा है। योगी सरकार जातिवाद का नग्न तांडव कर रही है। मुकदमे में यदि न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *