आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवागत सहायक विकास अधिकारी पंचायत पल्हनी सुनील कुमार मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि आप सभी कर्मचारी निष्ठापुर ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें जिससे कि विकासखंड पल्हनी का नाम जनपद में अव्वल नंबर पर रहे। मैं सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा। कोई भी दिक्कत परेशानियां हो तो मुझे अवागत करायें।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि जहां भी आपका आदेश रहेगा हम लोग वहां पहुंचकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। रमेश यादव ने बताया कि हमारे कर्मचारी अपने दायित्व को लगातार निभा रहें है और इसी तरह निभाते रहेंगे। गुलाब चौरसिया ने कहा कि हम लोग आपके आदेश का पालन करेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से मां दुर्गे की प्रतिमा भेंट कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह, रमेश कुमार यादव, मंत्री बाबूराम, राजबहादुर चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सुरेश कुमार प्रजापति, चंदन, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार