टूटी सड़क पर आवागमन में परेशानी

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा से मोहम्मदपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से निकलकर पूरब तरफ एनएच हाईवे कोटिला से जुड़ती है। करीब 1.10 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंख मूंदे बैठा है।
वर्ष 2017 में मंडी परिषद निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालत यह है कि हल्की सी बारिश में सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरा रास्ता “छोटे तालाब” में बदल जाता है। इस, समय सड़क में तमाम गड्ढे बन गए हैं गिट्टी बिखर गयी है।
इस सड़क से दर्जनों गांवों का आगमन होता है। लोग इसे शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल कर कोटिला टोल प्लाजा तक पहुंचते हैं। लेकिन अब यह सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन चुकी है।
ग्रामीण राजनाथ, अनमोल, सतिराम, अनिल कुमार, सीताराम, प्रेमचंद यादव, कैलाश, अमरजीत, धर्मराज, हवलदार, राजेश, संदीप और विनोद का कहना है कि “सड़क बनने के बाद से आज तक किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। कई बार शिकायत की गयी लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। हालांकि, इस मामले में मंडी परिषद आजमगढ़ के जेई राम गोपाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *