संतोष सिंह ‘बबलू’ बने सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अभी हाल में ही सुभासपा में शामिल हुए प्रमुख समाजसेवी संतोष सिंह बबलू को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर संतोष सिंह बबलू को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया।
संतोष सिंह बबलू फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर (मियापुर) गांव के निवासी है और समाज के हर वर्ग में उनकी एक अलग पहचान है। सात मई को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी में शामिल किया था। उसके दो दिन बाद उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार देर शाम जैसे ही इसकी सूचना उनके गांव और समर्थकों को हुई एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मना रहे हैं।
इस मौके पर सतीश सिंह, वीरेंद्र राजभर, राजबहादुर यादव, राकेश राजभर, अंश सिंह, अर्जुन राजभर, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *