स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गत दिनों पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के विभिन्न उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया था। मुबारकपुर थाने के अंतर्गत कस्बा चौकी मुरारी मिश्रा, लोहरा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव, दरोगा आरती यादव का स्थानांतरण किया गया जिसमें मूसेपुर चौकी की कमान श्री मिश्रा को मिलने के उपरांत रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय की मौजूदगी व अवनीश मिश्रा, शैलेश शुक्ला, अश्वनी गुप्ता की देखरेख में गुलदस्ता एवं फूलों मालाओं से लोगों ने चौकी प्रभारी को लाद दिया।
थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का एक हिस्सा है। अधिकारी के व्यक्तिगत व्यवहारों और उनके कार्य व्यवस्थाओं को निरंतर लोग जानते एवं पहचानते हैं। इसका कभी भी स्थानांतरण नहीं होता जो हमेशा याद किए जाते हैं। विदाई समारोह के दौरान मुरारी मिश्रा सहित स्टाफ की आंखें नम थी और लोगों ने उनके उत्कृष्ट कार्याे की प्रशंसा की।
इस अवसर पर राघव राम यादव दरोगा, नीरज शुक्ला, रिजवान अहमद, बृजेश चौरसिया नगर अध्यक्ष, मंसूर अहमद, अवनीश मिश्रा, शैलेश शुक्ला, अश्वनी गुप्ता, योगेन्द्र, नीरज आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *