युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है महाराणा प्रताप का त्याग और संघर्ष: अखिलेश सिंह

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज क्षेत्र में जनता जूनियर हाई स्कूल, बांसथान के प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की।
अखिलेश सिंह ने महाराणा प्रताप के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र स्वाभिमान की भावना को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास का नाम नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को जानें और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
अखिलेश सिंह ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक था। महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी कभी मुगल सत्ता के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। उनका संघर्ष आज भी हर भारतीय को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।
मुख्य अतिथि विक्रम बहादुर सिंह ने भी महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और चेतक की वफादारी का उल्लेख किया। अध्यक्ष अजय सिंह ने समाज की एकता और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, केशर सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शैलेन्द्र सिंह ‘पप्पू’, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *