महिला इटावा रेलवे स्टेशन से लापता, परिजन परेशान

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव निवासी रमावती देवी पत्नी पंचम राम बीते 5 मई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह इटावा रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो गई हैं, इसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है। इससे उनके परिजन काफी परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार वह इटावा जिले में अपनी नतिनी को पहुंचाने गई हुई थीं। वापसी के समय रेलवे स्टेशन तक तो पहुंचीं लेकिन इसके बाद से उनका कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा है कि वह कहां चली गईं। रमावती देवी घटना के समय लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं। उनकी लंबाई लगभग 5.2 फीट बताई गई है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रमावती देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो बसही अकबालपुर के ग्राम प्रधान के मोबाइल नंबर 9935359964 पर संपर्क करें।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *