आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपने एक निजी कार्यक्रम में मंगलवार को जनपद पहुंचे प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह का अध्यापकों ने जगह-जगह स्वागत किया।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के उपरांत सीधे आजमगढ़ पहुंचे जहां उन्हें नरफोरा और मार्टिनगंज ब्लॉक में अपने कार्यक्रम में जाना था।
अतरौलिया स्थित टोल नाके पर जनपद के अधिकारियों व अध्यापकों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री का जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा मंत्री को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में फंसे शिक्षकों के स्थानांतरण, कैश लेश चिकित्सा तत्काल शुरू करने व टीईटी के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।
इस इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, मनोज सिंह, अरविंद सिंह यशपाल सिंह, रास बिहारी यादव, कृष्णकांत सिंह, अंशु राय, दिलीप राय, दिनेश पांडेय, प्रदीप राय, राहुल राय, अरविंद सिंह, संजीव चतुर्वेदी, शिखर राय, संजीव चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार टोल प्लाजा गदनपुर पर बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का स्वागत किया। दौरान एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम, सिब्बू सिंह, अभिनाश पाठक, संजय सिंह, शैलेश सिंह, जगदम्बा प्रसाद सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, आनंद, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/अरविंद सिंह