भाजपा की तीन प्रदेशों में जीत पर मना जश्न

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी की असम और पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के बाद स्थानीय भाजपा मंडल कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पार्टी की इस सफलता को प्रधानमंत्री एवं शीर्ष नेतृत्व की नीतियों और कार्यशैली का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही पार्टी को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां हर कोई इस जीत को लेकर उत्साहित नजर आया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *