महिलाओं ने फूंका विपक्ष का पुतला, जताया आक्रोश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर में महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन कर अखिलेश यादव, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, धर्मेंद्र यादव का पुतला फूंक कर नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले नेताओं के प्रति आक्रोश का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता जसरासरिया ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, अनीता सिंह, डॉ.पूनम सिंह, रानी चौरसिया, वंदना सिंह, वंदना गुप्ता, कौशल्या वर्मा, साधना गुप्ता, जूही मद्धेशिया, अनीता गौतम, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, हरिश्चंद्र गौड़, मोनू विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, राजन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *