महिला आरक्षण के समर्थन में महिलाओं ने निकाली रैली

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में सोमवार को महिलाओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
रैली की शुरुआत बिलरियागंज नई चौक से हुई। हाथों में तख्तियां और नारे लिखे बैनर लिए महिलाओं ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली नये चौक से होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र से निकली और अंत में विकासखंड बिलरियागंज परिसर पहुंची, जहां महिलाओं ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने जैसा है। महिलाओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। महिला सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर रामपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सूर्यभान सोनकर, श्रवण गुप्ता, आलोक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामसागर सिंह, दयाशंकर यादव, सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *