रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शेख रहमत इंटर कालेज मंे यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद मंे मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा समेत विद्यालय के सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेख रहमत इंटर कालेज की दशवीं की छात्रा दीक्षा यादव ने इस बार मेरिट सूची में दसवें स्थान पर सफलता पाई थी। दीक्षा ने 94.83 प्रतिशत अंक पाया था। इसके अलावा विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे छात्र शिवम यादव ने 94.33 जिसने गणित मंे सौ अंक प्राप्त किया। अनुभव कुमार 88.83 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंटर मंे अंशिका कुमारी ने 82.2 प्रतिशत, रागिनी यादव 81 प्रतिशत, अनुराग यादव ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सफल छात्रांे को पुरुस्कृत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक इसरार अहमद ने कहा कि परिश्रम और लगन से सफलता मिलती है। धैर्य रखंे और प्रतिस्पर्धा की दौड़ में शामिल हों, सफलता जरुर मिलेगी। इस मौके पर रमेशचंद यादव, हरिश्चंद्र यादव, सुभाषचंद्र आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा