आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अटेवा के शिक्षक एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा बिटिया की शादी के उपलक्ष्य में रविवार को सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सरदारपुर खुझिया में आम एवं अमला का पौधरोपण किया।
अटेवा के कोषाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा के बिटिया की शादी के उपलक्ष्य में उनके पैतृक आवास खुजिया ग्राम पंचायत सरदारपुर में पौधा लगाया गया। कन्हैया विश्वकर्मा ने बताया कि मेरी बेटी की शादी के उपलक्ष्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से हम लोगों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। अटेवा के मीडिया प्रभारी संजय यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक हम लगातार इसी तरह मांग करते रहेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि सरकार से लगातार अपनी हक के लड़ाई के मांग कर रहे हैं। सरकार को इसे लागू करना चाहिए।
इस अवसर पर ओंकारनाथ, गुलाब चौरसिया, रमेश यादव, सुभाष चंद्र यादव, अभय चौहान, बृजेश चौहान, सुनील सिंह, कबीर चौहान, बृजेश चौहान, महेंद्र शर्मा, राधेश्याम सिंह, रमेश कुमार, शैलेश कुमार, कमलेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार