भारद ने परीक्षार्थियों को पिलाया पानी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों हेतु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भारत रक्षा दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्टाल लगाकर निःशुल्क पानी की व्यवस्था की गयी। इस सेवा अभियान में लगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि 200 से 300 किलोमीटर दूरी किसी तरह तय करके केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी इस गर्मी में दर-दर भटक रहे हैं, ऊपर से उनके लिए कहीं न पानी है न प्याऊ है। संगठन द्वारा अपने स्तर से पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई है। जहां सैकड़ो परीक्षार्थियों ने गुड़ खाया और पानी पीकर प्यास बुझाई। साथ ही परीक्षा के लिए पहले से आए परीक्षार्थियों और परिजनों को रुकने की व्यवस्था भी दल के कार्यालय पर की गई। इस व्यवस्था में भारद जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश, दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ धीर जी, जावेद अंसारी, हिमांशु सिंह, सुनील वर्मा, धन्नजय अस्थाना, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि लगे रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *