प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद के प्रांगण में प्रतिभा खोज बालक/बालिका कुश्ती कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद, मुहम्मदपुर, ठेकमा तथा जहानागंज के लगभग सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान हंसराज यादव व चन्द्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से किया। 45 किलो वजन में दिव्यांशु यादव निजामाबाद प्रथम, अमन द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। 50 किग्रा में अनुराग प्रथम तथा कृष्णा राजभर द्वितीय स्थान, 53 किग्रा में अंकुर प्रथम तथा सोनू द्वितीय, 57 में हिमांशु कुमार जानी चौहान तथा इसी क्रम में निष्ठा तान्या अनुष्का गौरी काजल एवं दृष्टि ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका कबड्डी में भगत सिंह खेल एकेडमी अमौडा प्रथम तथा ठेकमा द्वितीय स्थान, बालक वर्ग में भगत सिंह खेल एकेडमी प्रथम तथा मोहम्मदपुर द्वितीय स्थान तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में गौरी प्रथम, अंशिका द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में दृष्टि प्रथम तथा काजल द्वितीय, बालक वर्ग में 200 मीटर में सोनू निजामाबाद प्रथम अंकुर मोहम्मदपुर द्वितीय तथा जानी चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अनुराग प्रथम दिव्यांशु द्वितीय तथा गौरव तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी कुश्ती में निर्णायक की भूमिका में अरविंद यादव, उमेश यादव तथा संजय चौहान रहे। इस अवसर पर डॉ.आदित्य सिंह, हंसराज, रामप्रवेश, मिथिलेश, मनोज, संतोष, अरविंद, जियालाल आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *