हाईस्कूल की सौम्या चौरसिया ने प्राप्त किया जनपद में नौवां स्थान

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में आजमपुर चकिया स्थित अलगू स्मारक इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ दिखाई दिया।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की छात्रा सौम्या चौरसिया ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में नौवां स्थान हासिल किया। वहीं अर्चना प्रजापति ने 94 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहा और परिजनों ने मिठाई खिलाकर बेटियों का उत्साह बढ़ाया।
इसके अलावा हाईस्कूल में मृदालनी यादव ने 80 प्रतिशत, प्रिया यादव 82 प्रतिशत, प्रियांशी 84 प्रतिशत, अनुज्या यादव 80 प्रतिशत, समीर यादव 88 प्रतिशत, अविनाश 82 प्रतिशत और आदित्य शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट में आरती ने 87 प्रतिशत, सलोनी 82 प्रतिशत तथा देवांश राय, अंकित यादव और नीतू प्रजापति ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *