अतरौलिया में बेटियों ने फहराया सफलता का परचम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार अतरौलिया क्षेत्र की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। टॉप टेन सूची में जहां क्षेत्र की पांच बेटियों ने जगह बनाई, वहीं विभिन्न विद्यालयों में भी छात्राओं ने टॉप कर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालयों में समारोह आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल, अतरौलिया हाईस्कूल में असबेश 92.16 प्रतिशत ने प्रथम, प्रियांशु यादव 90.16 प्रतिशत ने द्वितीय तथा साक्षी यादव 89.33 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जय मंगल यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मदियापार हाईस्कूल में रितिका गुप्ता और रिया गुप्ता 92.33 प्रतिशत संयुक्त रूप से प्रथम, रिचा यादव व अंशु यादव 91.33 प्रतिशत द्वितीय तथा मुस्कान यादव 91 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में दीक्षा यादव 85 प्रतिशत, अर्चना यादव 84.2 प्रतिशत, सलोनी गुप्ता व रितेश रस्तोगी 83.2 प्रतिशत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अतरौलिया इंटरमीडिएट में खुशी निषाद 85.8 प्रतिशत और अंशिका वर्मा 77.4 प्रतिशत ने स्थान बनाया। हाईस्कूल में श्रद्धा 87 प्रतिशत, हर्षिता और प्रिंसी 84.6 प्रतिशत ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।
पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज हाईस्कूल विज्ञान वर्ग में आस्था उपाध्याय 93.66 प्रतिशत, निशा यादव 92.50 प्रतिशत और प्रगति मौर्य 92.33 प्रतिशत शीर्ष पर रहीं। विज्ञान वर्ग में प्रीति यादव 87 प्रतिशत, खुशी वर्मा 79.2 प्रतिशत और अतुल यादव 76.6 प्रतिशत ने अच्छा प्रदर्शन किया। कला वर्ग में रागनी विश्वकर्मा 84.4 प्रतिशत, आकांक्षा यादव 82.8 प्रतिशत और शीतल वर्मा 81.8 प्रतिशत ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
आरएल मेमोरियल हाईस्कूल, कनैला अतरौलिया के छात्र अंश यादव ने 96 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं श्री राम अवतार यादव इंटर कॉलेज गोईजी अतरौलिया में इंटरमीडिएट की छात्रा स्तुति मिश्रा 90.4 प्रतिशत ने सातवां और श्रेया यादव 89.4 प्रतिशत ने आठवां स्थान प्राप्त कर जिले में पहचान बनाई।
शुक्रवार को सभी विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रबंधकों और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *