प्राथमिक विद्यालयों से कहीं गुरू जी गायब, तो कहीं बच्चे लगा रहे थे झाड़ू

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्राथमिक शिक्षा को पटरी पर लाने के लिये पूरे मनोयोग से प्रयास कर रहे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक ने शनिवार को रानी की सराय और मुहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों पर खामियां ही खामियां नजर आयीं कई विद्यालयों से अध्यापक अनुपस्थित थे तो कई विद्यालयों पर बच्चे झाड़ू लगाते मिले, बीएसए ने सख्त नाराजगी जताते हुये सम्बंधित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी की सराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंदहा पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रातः 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुये स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंदहा के निरीक्षण में बीएसए को सहायक अध्यापक कुमारी कन्या अनुपस्थित मिलीं तथा प्रार्थना सभा आयोजित ही नही की गई थी, विद्यालय पर नन्हे मुन्नेे बच्चे झाड़ू लगाते मिले जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुये कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की। प्रातः 8 बजकर 35 मिनट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक प्राथमिक विद्यालय बसहीं पहुंचे जहां के अध्यापक संतोष राय 17 अर्प्रैल से हस्ताक्षण कालम खाली पाया गया चिंता देवी का भी कालम खाली था सम्बंधित द्वारा बताया गया कि ये लोग जनगणना प्रशिक्षण में गये हैं लेकिन कालम का खाली रखने पर संतोषजनक उत्तर नही मिला। सहायक अध्यापिका प्रभा राय अनुपस्थित थीं, विद्यालय में प्रार्थना सभा नही हुई थी। पूरे विद्यालय की व्यवस्था अस्त व्यस्त थी। शिक्षण कार्य की स्थिति बदतर पाई गई। 8 बजकर 45 मिनट पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का निरीक्षण दल कम्पोजिट विद्यालय बढ़या पहुंचा जहां 12 अध्यापकों में से 6 अनुपस्थित पाये गये, प्रार्थना सभा आयोजित नहीं हुई, उपस्थित शिक्षक मोबाइल चलाते हुये मिले। सहायक अध्यापिका निधि गुप्ता, अजय कुमार प्रजापति, प्रियंका गुप्ता, आनंद सिंह, रजत रंजन, व बृजेश को बीएसए ने अनुपस्थित करते हुये स्पष्टीकरण मांगा है। कंपोजिट विद्यालय हसनपुर के निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक सहायक अध्यापिका निधि यादव अनुपस्थित पाईं गई श्री राम सिंह 16 अप्रैल से अनुपस्थि मिले। मुहम्मदपुर ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय टकमलपुर पर शिक्षा व्यवस्था बेपटरी मिली इस विद्याल पर 4 अध्यापकों में से 3 अनुपस्थित पाये गये। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक मोहम्मद शाहिद व संदीप कुमार विद्यालय प्रातरू 9 बजकर 20 मिनट तक नही पहुंचे थे। सहायक अध्यापक संतोष वर्मा व शिक्षा मित्र चंद्रजीत यादव पूरे मनोयोग से शिक्षण करते हुये मिले। प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर पर शिक्षण व्यवस्था संतोषजनक मिली। मेंहनगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद प्रधानाध्यापक आदिल जैदी व शिक्षा मित्र संगीता देवी अनुपस्थित मिलीं। लालगंज के 7 विद्यालयों का भी निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होने समय सारिणी का अनुपालन करने, विद्यालय समय से खोलने, प्रार्थना सभा आयोजित करने, कक्षाओं के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *