आमने-सामने की टक्कर के बाद कार जलकर खाक

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के काशी-अयोध्या मार्ग पर सरायपुल बाजार में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार से धुआं उठने लगा और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवारों को समय रहते बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *