तीन आरोपी किये गये जिला बदर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना फूलपुर क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में लिप्त तीन अभियुक्तों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है।
वर्ष 2025 में इन आरोपितों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया थाना फूलपुर से शुरू की गई थी। इसके तहत क्षेत्र के बृजभान यादव, इन्तेजार तथा इस्तेखार के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम लागू करते हुए उन्हें जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा बृजभान यादव को छह माह तथा अन्य दो आरोपितों को एक-एक माह के लिए जिला बदर किया गया है। प्रशासन का कहना है कि ये सभी व्यक्ति क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। ऐसे में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/ मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *