एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का हुआ सम्मान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भगवानपुर मदियापार स्थित एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को हर्षाेल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने सीबीएसई बोर्ड के टॉपर बच्चों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय के करीब 40 से 50 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। मुख्य रूप से प्रथम (आयशा यादव 94 प्रतिशत, द्वितीय साक्षी यादव 91 प्रतिशत, तृतीय साक्षी यादव 90.2 प्रतिशत, तृतीय प्रीतम यादव 90.2 प्रतिशत रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम यादव और प्रधानाचार्या अनीता यादव ने बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप, प्रदीप यादव, आकांक्षा, मोनिक, शिक्षक अमित चतुर्वेदी, रमाकांत वर्मा, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या अनीता यादव ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *