मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र मार्टिनगंज के पीएम श्री विद्यालय कुंभ के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन स्कूल चलो अभियान से प्रारंभ होकर अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्विनी कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संजय आर्य, ग्राम प्रधान कुंभ उपस्थित रहे। न्याय पंचायत क्षेत्र के समस्त एनपीआरसी न्याय पंचायत क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में छात्रों के अभिभावक एवं स्कूल क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार राय ने किया। इस अवसर पर संतरा, गीता, अभिषेक कुमार, कपिल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी