पहले ही प्रयास में 11वीं रैंक से चमके अमित यादव

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद क्षेत्र का छोटा सा गांव फरिहा आज बड़े गर्व की कहानी लिख रहा है। यहीं के निवासी अमित कुमार यादव ने यूपी पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में 11वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया। अभी तक फरिहा गांव में कोई पीसीएस अधिकारी नहीं बना था।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर आजमगढ़ से लेकर प्रयागराज तक की कठिन तैयारी, अमित की मेहनत आखिर रंग लाई और उन्होंने साबित कर दिया कि संसाधन नहीं, हौसला मायने रखता है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान अबु बकर खान के आवास पर भव्य स्वागत हुआ। फूल-मालाओं और मिठाइयों, साल, मोमेंट देकर अमित और उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान ने कहा कि अमित की सफलता युवाओं के लिए सीधी प्रेरणा है, लक्ष्य और मेहनत हो तो मंज़िल खुद रास्ता बना लेती है। उन्होंने बताया कि फरिहा गांव में यदि किसी बच्चे को किसी कारणबस रुपए पैसे की कमी के कारण पढ़ने में दिक्कत आ रही है तो हम उसे पढ़ाने के लिए सारी व्यवस्था उपलब्ध करायेंगे। वहीं लालमणि यादव ने दो टूक कहा कि ऐसे अफसर गांवों की सोच बदलते हैं और आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देते हैं। फरिहा का यह बेटा अब सिर्फ अफसर नहीं, बल्कि गांव के सपनों की नई पहचान बन चुका है।
इस अवसर पर मिठाई लाल यादव, प्रतीक यादव, प्रवीण कुमार यादव, विंध्य आशीष यादव, अरशद जमाल, प्रबंधक महफूज खान, जावेद, रुमु, माजिद, शुभम, आमिर, मनोज, शौकत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *