स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान परीक्षण शिविर संपन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सोपान परीक्षण शिविर, 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। विगत 5 दिनों से संचालित इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शिविर के दौरान बीती रात्रि ग्रैंड कैंप फायर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न टोलियों द्वारा समूह गीत, नाटक, नृत्य एवं एकल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि आस्था जायसवाल (डीएसपी) सीओ सदर ने मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक किया तथा 112, 1090, 1076, 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही अनुशासन व लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार यादव (एआरटीओ/यातायात उप-निरीक्षक) एवं दिलीप कुमार बिंद (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) ने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने प्रेरणादायक संबोधन दिया तथा प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं वहां उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर का संचालन अवधेश यादव ने किया।
शिविर के दौरान प्रवेश, प्रथम व द्वितीय सोपान के परीक्षण, पायनियरिंग कार्य, रस्सी-डंडों से उपयोगी गैजेट निर्माण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार दुबे, सुभाष चंद्र गोंड, गोविंदा चौहान, डॉ. शफीउज्जमा, अजय यादव, मोहम्मद शाहिद, ऊज़मा खान, बृजेश, राहुल तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *