सपाईयों ने मनायी ज्योतिबा राव फुले की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनायी।
धर्मेंद्र यादव सांसद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन वास्तव में प्रेरणादायक रहा। उन्होंने जाति व लिंग के भेद-भाव के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं के लिए शिक्षा, समानता की बात की उन्होंने सत्यशोध समाज की स्थापना की जो सामाजिक परिवर्तन का बड़ा केंद्र बना उनका जीवन और कार्य आज के समाज सुधार व समानता के प्रतीक है। ऐसे महापुरुषों का संघर्ष व सामाजिक परिवर्तन के कारण उनके विचारों पर चलकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों को संविधान में व्यवस्था दिया भा.ज.पा. की सरकार संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों को खत्म कर पुनः सामंतवादी राज कायम करना चाहती है। इसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए के लोगों को संगठित करने का संकल्प लिया है। 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक व पूंजीवादी गरीब विरोधी विचारधारा को समाप्त कर भाजपा सरकार को हटाकर सामाजिक न्याय का रास्ता तैयार किया जाएगा।
समारोह को जीएस प्रियदर्शी, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव तथा संचालन अजीत कुमार राव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *